logo

The Followup Impact : 15 दिनों से रांची के निजी अस्पताल में बंधक थी महिला, CID और पुलिस की टीम ने कराया मुक्त 

HOSPITAL.jpeg

रांची 
'द फॉलोअप' की खबर पर संज्ञान लेते हुए CID और और सदर थाना की एक टीम आज रांची के जेनेटिक हॉस्पिटल पहुंची और यहां 15 दिनों से बंधक बनाई गयी महिला मरीज को मुक्त कराया गया। खबर लिखे जाने तक महिला को घर भेज दिया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानते हुए मामला दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि इस संबंध में आज सुबह ही 'द फॉलोअप' की ओऱ से खबर चलाई गयी थी।   

मिली खबर के मुताबिक रांची के जेनेटिक हॉस्पिटल में खूंटी की एक महिला को 15 दिनों से  बंधक बनाकर रखा गया था। महिला के पति का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन बकाया पैसा नहीं दे पाने के कारण उनकी पत्नी को घर नहीं जाने दे रहा है। अस्पताल से उसे डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। बता दें कि महिला गर्भवती थी। 28 मई को एक ऑटो वाले ने उसे रिम्स की जगह प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया था। प्रसव हो जाने के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया लेकिन महिला अस्पताल में ही रही। पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि 15 दिनों से उसकी पत्नी का न इलाज चल रहा था और न ही उसे वहां खाना दिया जा रहा था। 

महिला के पति ने इसकी शिकायत CID के DG अनुराग गुप्ता से की। उसके बाद CID की एक टीम और सदर थाना की एक टीम अस्पताल पहुंची और महिला को वहां से मुक्त कराया। महिला को घर भेज दिया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।  मिली खबर के ंमुताबिक इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। 


 

Tags - Genetic HospitalCIDPOLICEPatientJharkhand News